सचिवालय परिसर मे 23 व 24 सितंबर को विजन इंडिया संस्था के माध्यम से कोरिया की आधुनिक मशीनों के द्वारा कैम्प लगाकर की जाएगी फिजियोथेरेपी
देहरादून। विजन इंडिया संस्था के माध्यम से सचिवालय परिसर मे स्थित एपीजे अब्दुल कलाम भवन के ग्लास हॉउस में 23 और 24 सितंबर को कोरिया की आधुनिक मशीनों के द्वारा फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित किया जा रहा है।
उतराखंड सचिवालय संघ के पूर्व महासचिव राकेश जोशी के अथक प्रयासो एव समीक्षा अधिकारी संघ के सहयोग से 23 एवं 24 सितंबर को विजन इंडिया के सहयोग से फिजियोथेरेपी कैम्प लगाया जा रहा है।
समीक्षा अधिकारी संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र रतूडी ने कहा कि सचिवालय की कार्यप्रणली श्रमसाध्य है। ज्यादातर कार्मिक कंप्यूटर/डेस्क पर काम करने एव बदलती जीवनशैली के कारण सर्वाइकल सपीडिलेसिस एव स्लिप डिस्क से ग्रसित है।इस तरह के स्वाथ्य कैम्प से सचिवालयकर्मी लाभान्वित होगे। गोरतलब है कि सचिवालय सघ के पूर्व महासचिव राकेश जोशी संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाते हैं वर्ष 2016 एवं 17 में बतौर समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष रहते हुए उनके द्वारा सभी कार्मिकों के लिए इंद्रेश हॉस्पिटल के माध्यम से रक्तदान शिविर एवं फ्री बॉडी चेक अप कैंप आयोजित कराया गया, दिनाक 31 जनवरी 2019 को 1 दिन हड़ताल का वेतन आहरित कराने, 19 मार्च 2020 को हड़ताली कर्मीको का हडताल की अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजन, मई 2020 में सचिवालय कोरपोरेट संस्था के माध्यम से कोरोनाकाल में जरूरत मद लोगों को राशन किट उपलब्ध कराना, सितंबर 2020 मे सरकार द्वारा जबरन कर्मीको के वेतन से प्रतिमाह कटोती, जो कि कोरोनाकाल मे सरकार द्वारा अप्रैल 2020 से की जा रही थी को तत्काल बद कराया गया, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन द्वारा कैम्प के आयोजन हेतु विधिवत आदेश जारी करते हुए इस पुनीत कार्य की सराहना की है


