ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्व.कुंवर सिंह गुसाई की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत में शिरकत कर किया श्रवण

ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने  पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्व.कुंवर सिंह गुसाई की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत में शिरकत कर किया श्रवण
Spread the love

जखोली। विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत बरसिर लस्या में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य स्व.कुंवर सिंह गुसाई की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए व्यासाचार्य पं.सच्चिदानन्द सेमवाल ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों से हमेशा अच्छा कर्म करते रहने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि फल की चिंता छोड़ लोगों को कर्म पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि जो जिस प्रकार का कर्म करता है, उसे उसी तरह का फल मिलता है। अच्छे कर्म करने वाले को हमेशा भगवान अच्छे फल देता है। कहा कि हर मानव को अच्छा कर्म करना चाहिए।

छठवें दिन बतौर मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने आयोजक मण्डल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण व मंगल कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। देवी भागवताचार्य पं.दीपक थपलियाल ने भी कथावाचन किया।

कार्यक्रम में कुल पुरोहित आचार्य पं.उपेन्द्र काला,आयोजक युद्ववीर गुसाई,राजेन्द्र गुसांई,विक्रम गुसांई,बच्ची देवी सहित काफी संख्या में बुजुर्ग एवं महिलाएं भाग लेकर कथा श्रवण कर रही हैं।

देवभूमि खबर

Related articles