समाजसेविका प्रार्थना गिरधरवाल को राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की विकास नगर शहर इकाई महिला प्रकोष्ठ में शहर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त

Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस की जिला महासचिव सोनिया जीना ने आज कांग्रेस से लंबे समय से जुड़ी हुई समाजसेविका प्रार्थना गिरधरवाल को राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की विकास नगर शहर इकाई महिला प्रकोष्ठ में शहर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग जयहिंद ने इस मौके पर नवनियुक्त शहर उपाध्यक्ष प्रार्थना गिरधरवाल की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से राहुल प्रियंका गांधी सेना को मजबूती मिलेगी और उन्होंने आशा जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे ।

इस मौके पर उनके साथ राहुल प्रियंका गांधी सेना महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा उपाध्यक्ष पूजा शर्मा , एवं कांग्रेस नेत्री नीलम कौर मौजूद रहे ।

देवभूमि खबर

Related articles