HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री धामी बिगवाड़ा गुरूद्वारा पहुॅचकर वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में हुए शामिल

मुख्यमंत्री धामी बिगवाड़ा गुरूद्वारा पहुॅचकर वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में हुए शामिल
Spread the love

रूद्रपुर । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बिगवाड़ा गुरूद्वारा पहुॅचकर वीरेन्द्र सिंह सामन्ती की अन्तिम अरदास में शामिल हुए। उन्होंने वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की, शोक संवदेना व्यक्त करते हुए कहा कि सामन्ती के सामाजिक कार्यों एवं व्यवहारिक व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामन्ती ने जो रास्ता समाज के लिए बनाया था उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जायेगा।

श्री धामी ने शोकाकुल परिवार, मित्रों एवं चाहने वालों को इस दुःख एवं एवं संवेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की। श्री धामी ने स्व.सामन्ती के साथ बिताएं कुछ यादगार लम्बों के बारे में बताते हुए स्व.सामन्ती के जिन्दा दिल इंसान होने के बारे में भी बताया।
स्वर्गीय वीरेन्द्र सामन्ती स्मरण में रहे, इसके लिए श्री धामी ने वार्ड नम्बर 16 बिगवाड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नाम स्व.वीरेन्द्र सिंह सामन्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय करने,एनएच-74 के खटीमा-पानीपत मार्ग स्थित मेडीसिटी अस्पताल से करतारपुर-सुआनगला मार्ग का नाम स्वर्गीय वीरेन्द्र सिंह सामन्ती के नाम पर रखने, स्वर्गीय सामन्ती की स्मृति में बिगवाड़ा शमशानघाट में सौन्दर्यकरण कराये जाने की घोषणा की।


इस अवसर पर काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरान्द तथा अरविन्द पाण्डे ने कहा कि स्व.सामन्ती सामाजिक एवं व्यवहारिक प्रतिभा के धनी होने के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदार व निष्ठा से निभाते थे। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला ने भी स्व.सामन्ती के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी।  

अरदास मा.मंत्री उत्तर प्रदेश बलदेव सिंह ओलख, मेयर रामपाल, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, उपाध्यक्ष किसान आयोग राजपाल सिंह, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, एसएसपी दपील सिंह कुॅवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भारत भूषण चुघ, किरन विर्क, संजय ठुकराल, जिलाध्यक्ष बार एसोसिएशन दिवाकर पाण्डेय, विकास शर्मा, अनिल डब्बू आदि उपथित थे।

देवभूमि खबर

Related articles