HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस मुख्यालय ने 197 पदों की सीधी भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को किया अधियाचन प्रेषित

पुलिस मुख्यालय ने 197 पदों की सीधी भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को किया अधियाचन प्रेषित
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने बेरोजगार युवाओं के लिए सुब इंस्पेक्टर बनने के लिए सुनहरा अवसर की तैयारी कर दी है । पुलिस मुख्यालय ने सब इंस्पेक्टर के 197 पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया है।

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (65), उपनिरीक्षक अभिसूचना (43), प्लाटून कमाण्डर पीएसी (89) के कुल 197 पदों की सीधी भर्ती हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन प्रेषित किया ।

देवभूमि खबर

Related articles