HTML tutorial
HTML tutorial

अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग के आंगन से पवित्र मिट्टी लेने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

अमर शहीद लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग के आंगन से पवित्र मिट्टी लेने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Spread the love

देहरादून । सैन्यधाम में होने वाली भूमि पूजन के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मेडल से सम्मानित अमर शहीद गौतम गुरुंग के आंगन की मिट्टी लेने पहुंचे। 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद गौतम कश्मीर में थे जहां पाकिस्तान के हमले ने उनकी यूनिट में एक बंकर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। अपने साथी सैनिकों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर साथियों को सकुशल बाहर तो निकाल लिया, लेकिन इसी बीच पाकिस्तानी दुश्मनों की एक और मिसाइल गौतम के कमर के हिस्से को छलनी करती हुई निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें बेस कैंप लाया गया, जहां वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। मात्र 26 साल में शहीद हुए इस वीर शहीद के सम्मान में मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें नमन किया और परिजनों से मिलकर अपनी सद्भावना व्यक्त करी।

इस दौरान जिला सैन्य कल्याण अध्यक्ष कर्नल सीबीएस बिष्ट, टीडी भूटिया, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, राजेश भंडारी, मेघा भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, दीपा क्षेत्री आदि मौजूद रहें।

देवभूमि खबर

Related articles