आंदोलनकारी मोहन सिंह खत्री ने सीएम को पत्र प्रेषित कर दून मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सालय में खराब पडी एमआरआई मशीन को दुरूस्त कराने की मांग की
देहरादून।राज्य आंदोलनकारी मोहन सिंह खत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर राजकीय दून मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सालय में खराब पडी एमआरआई मशीन को दुरूस्त करवाये जाने एवं जिला चिकित्सालय में सुविधायें उपलब्ध कराये जाने की मांग की।
उन्होंने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल काॅलेज को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया गया है। मेडिकल काॅलेज में कोरोना मरीजों के अलावा अन्य सभी प्रकार के मरीजों का उपचार किया जाता है। देहरादून महानगर सहित आसपास के क्षेत्रों की दून मेडिकल काॅलेज चिकित्सालय पर अत्यधिक निर्भरता है तथा मेडिकल काॅलेज को पिछले दो वर्ष से एमआरआई मशीन खराब पडी हुई है जिससे रोगियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तथा गरीब परिवारों को निजी चिकित्सलयों में मंहगे दामों पर एमआरआई कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा अन्य रोगों से पीडित लोगों की परेशानियों को मद्ेनजर रखते हुए पण्डित दीन दयाल उपाध्याय कोरोनेशन चिकित्सालय एवं गांधी शताब्दी चिकत्सालय को जिला चिकित्सालय के रूप में मान्यता दी गई परन्तु वहां पर अभी इस प्रकार की सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। दून मेडिकल काॅलेज में एम.आर.आई. एवं सिटी स्कैन की सुविधा होने के बावजूद जनता को प्राइवेट संस्थानों में परीक्षण कराना पड़ रहा है जो कि काफी मंहगा है।
उन्होंने कोरोना महामारी की तीसरी तथा जनहित एवं वर्तमान स्थिति को देखते हुए राजकीय दून मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय की खराब पडी एम.आर.आई. को सुचारू किये जाने तथा जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक आदि की उचित व्यवस्था करवाने की मांग की।

