अवैध रूप से लगाये जा रहे फड़ प्रशासन को देख कर मची अफरा तफरी

अवैध रूप से लगाये जा रहे फड़ प्रशासन को देख कर मची अफरा तफरी
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के पंत पार्क के समीप अवैध फड़ लगे व्यवसायी में उस समय अफरा तफरी मच गई । जब एस डी एम , नगर पालिका व पुलिस टीम मौके पर जा पहुंची।
यहाँ बता दे सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका द्वारा 121 व्यसायियो को फड़ लगाने की अनुमति दी गयी है।
उसके बाद भी जमकर अवैध रूप से कई व्यवसायी द्वारा फड़ लगाये जा रहे थे।
बार बार चेतावनी देने के बाद भी फड़ व्यसायियो को कोई फर्क नही पड़ रहा।
अब दो टूक प्रशासन ने कह दिया अगर जिन लोगों को पालिका द्वारा फड़ लगाने के लिये कहा है । इसके अलावा अगर किसी अन्य ने फड़ लगया तो उसके ऊपर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान एस डी एम प्रतीक जैन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा के अलावा पुलिस प्रशासन व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles