विधान सभा में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाने पर एनएमओपीएस उत्तराखंड ने विधायक श्री करण माहरा का किया धन्यवाद
देहरादून।।एनएमओपीएस उत्तराखंड के आह्वान पर विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाने पर प्रांतीय कार्यकारिणी ने विधायक करन सिंह माहरा का धन्यवाद किया।
विधान सभा में एनएमओपीएस उत्तराखंड के आह्वान एवं प्रान्तीय कोर कमेटी के सदस्य श्री लक्ष्मण कोरंगा , श्री किशोर जोशी के अथक प्रयास से विधान सभा मे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को उठाने पर प्रान्तीय कार्यकारणी के पदाधिकारी के द्वारा विधायक श्री करण माहरा का धन्यवाद किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री चंदन राम दास बागेश्वर ने भी एनएमओपीएस उत्तराखंड की प्रान्तीय कार्यकारणी को आश्वासन दिया कि वह भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सदन में उठाएंगे।
इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली, प्रान्तीय महासचिव इ. मुकेश रतूड़ी एवं चैयरमैन संघर्ष समिति इं. जग मोहन सिंह रावत एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


