कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही पर प्रमुख अभियन्ता को जांच के आदेश दिए

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में  लापरवाही पर प्रमुख अभियन्ता को जांच के आदेश दिए
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड विधानसभा परिसर के भीतर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियन्ता को जांच के आदेश दिए हैं।

महाराज ने कड़े आदेश दिए कि उक्त मार्गों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। यहां किए गए निर्माण कार्यों की शीघ्र जांच करके, उत्तरदायित्व निर्धारित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही भी की जाए।

देवभूमि खबर

Related articles