कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल
देहरादून । प्रदेश कार्यालय देहरादून में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक पटाक्षेप को विराम देते हुए आज भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर चुनाव प्रभारी श्री प्रल्हाद जोशी , प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक , केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

