पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार कल उत्तराखंड ट्रैफिक वालंटियर स्कीम का करेंगे शुभारम्भ

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार कल उत्तराखंड ट्रैफिक वालंटियर  स्कीम का करेंगे शुभारम्भ
Spread the love

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार कल रिजर्व पुलिस लाईन,देहरादून के सभागार में उत्तराखंड ट्रैफिक वालंटियर स्कीम का शुभारम्भ एवं उत्तराखण्ड ट्रैफिक आईस एप एवं ई-चालान का प्रयोग कैसे करें के बने ब्रोसर का विमोचन करेंगे।जनपद देहरादून में उक्त स्कीम की शूरुआत पायलट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सर्वप्रथम की जा रही है। जनपद देहरादून में ऑनलाईन/ऑफलाईन के माध्यम से 167 वालयिंटर द्वारा यातायात निदेशालय में पंजीकरण कराया गया है।

उत्तराखंड ट्रैफिक वालंटियर  का 02 दिवस का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी कल से उदघाटन के बाद शूरु किया जा रहा है।उक्त कार्यक्रम की शूरुआत प्रातः 11:00 से प्रारम्भ हो जायेगी। आयोजकों ने अपील की है कि जिन आवेदकों ने जनपद देहरादून से पंजीकरण कराया है वह सभी वॉलिंटियर प्रत्येक दशा में दिनांक 21.03.2022 को रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून रेसकोर्स समय 9:00 बजे तक पहुंच जाएं।

देवभूमि खबर

Related articles