उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी संगीत नाटक एकेडमी सम्मान से सम्मानित
देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने संगीत नाटक एकेडमी सम्मान से सम्मानित किया।
शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर की 44 हस्तियों के साथ उत्तराखंड से लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को भी प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया । नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड में लोक संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए वर्ष 2018 के पुरस्कार के लिए चुना गया था ।

