शोध की गुणवत्ता हेतु वैज्ञानिक शोध विधि का चयन महत्वपूर्ण:
प्रोफेसर आलोक सकलानी
देहरादून दून विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन विभाग द्वारा शोध प्रविधि विषय पर आयोजित एक साप्तह के राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सुप्रसिद्ध प्रबंधशास्त्र विशेषज्ञ मनैजमेंट गुरु एवं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आचार्य प्रोफेसर आलोक सकलानी ने कहा कि शोध की गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता हेतु शोध विधि का चयन महत्वपूर्ण विषय है शोध की उत्कृष्टता के लिए आवश्यक है कि शोध प्रविधि विषय वस्तु एवं शोध प्रश्नों का उत्तर तलाशने हेतु वैज्ञानिक शोध विधि अपनानी होगी जिससे समस्या के कारण एवं प्रभावो का पता चल सके और प्रश्न गत शोध विषय वस्तु को हल किया जा सके शोध का उद्देश्य समाज के कल्याण एवं ज्ञान के उन्नयन के लिए किया जाता है और इसलिए वही शोध उपयोगी होता है जिसका समाज में उपयोग सुनिश्चित हो सके शोधार्थियों को अपने शोध की गुणवत्ता हेतु शोध विधि का चयन वैज्ञानिकता के आधार पर करना होगा । इस अवसर पर प्रबंध शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एच सी पुरोहित ने कहा कि एक सप्ताह की यह कार्यशाला शोधार्थियों को शोध प्रविधियों के विभिन्न पहलुओं एवं तत्वो को समझने के साथ ही आंकड़ों का संकलन विश्लेषण प्रस्तुतीकरण तथा शोध का सामाजिक उद्देश्य स्पष्ट करने में सहायक होगी कार्यशाला में विद्यार्थियों को शोध संचालन के विभिन्न आयामों में प्रशिक्षित किया जाएगा उन्होंने कहा कि शोध मुख्य रुप से दो प्रकार के हो सकते हैं या तो हम किसी सिद्धांत का परीक्षण करते करते हैं या सिद्धांत का निर्माण और इन दोनों विषयों में शोध विधि का चयन एवं अनुपालन शोध की गुणवत्ता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डॉ प्राची पाठक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधांशु जोशी ने किया इस अवसर पर डॉ स्मिता त्रिपाठी, अंकिता मंडोलिया अनिल चंदोला, श्रेयसी नौटियाल, सना जैदी, कीर्ति, अभिषेक बडोला, आशीष मटूरा, पुरुषोत्तम उनियाल, सहित कई शोधार्थी उपस्थित थे ।

