रसोई गैस और पैट्रोल डीजल खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
देहरादून। जमनपुर चौक पर चकराता रोड हाईवे पर समाजसेवी आकिल अहमद के नेतृत्व में उनके कार्यकर्तओं समर्थकों ने रसोई गैस और पैट्रोल डीजल खाद्य सामग्री के बढ़ते दामो को लेकर गैस सिलेंडर कंधो पर उठा कर जोरदार प्रदर्शन किया ।
इस मौके पर समाज सेवी आकिल अहमद ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र व उत्तराखंड सरकार को अड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा आये दिन रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं ।पैट्रॉल, डीजल, खाद्य सामग्री जैसी चीजों पर पैसे बढ़ाये जा रहे हैं जिसके कारण आम आदमी गरीब मजदूर का जीना मुश्किल हो गया है ।दो वक्त की रोटी के लिए गरीब मजदूर भटक रहे है। बेरोजगारी से पहले ही लोग परेशान है ।ऊपर से मदन की मार । उन्होंने कहा महंगाई जैसे मुद्दों को छुपाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही हैं ।अपनी नाकामी छुपाने के लिए देश के अंदर कभी मस्जिद को लेकर कभी मदरसों को कभी ताजमहल को सबको टारगेट किया जा रहा है ताकि लोगों का ध्यान महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी जैसी की चीजों से हट सके ।माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद मैं वजू खाने में जहाँ फुवारा लगा हुआ है उसको शिवलिंग बताया जा रहा है। पुरानी चीजों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जब 1991 में प्रधानमंत्री कांग्रेस की सरकार में एक वर्सिप एक्ट लाव लाया गया था जिसमें साफ लिखा है 15 अगस्त 1947 से पहले किसी भी धार्मिक स्थल को बदला नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी धार्मिक हो बावजूद इसके छेड़छाड़ की जा रही है जो बर्दाश्त से बाहर है ।उन्होंने सरकार से महंगाई कम करने की मांग की उन्होंने कहा कि अगर महंगाई कम नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर किसान नेता राजू तोमर जगदीश शर्मा मोमिन खान परवेज खान शाहरुख समद हरिदर्शन शर्मा मोहम्मद शकील शमशाद हारून नदीम नाजिम मेहरबान इकबाल आदि मौजूद थे।

