कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सरोवर नगरी में पार्किंग व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण ,शीघ्र समस्या निदान के दिये निर्देश

कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सरोवर नगरी में पार्किंग व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण  ,शीघ्र समस्या निदान के दिये निर्देश
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आये दिन पार्किंग की समस्या को लेकर जहां शासन प्रशासन दोनों बड़े चिंतित दिखाई देते हैं। वही पुलिस प्रशासन भी पीछे नहीं है।

यहाँ बता दें पर्यटकों के अचानक भीड़ बड़ जाने से सरोवर नगरी में यातायात व्यवस्था गड़बड़ी जाती है। जगह जगह जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पार्किंग की समस्या भी बढ़ जाती है।
पार्किंग की समस्या को देखते हुए कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत व डी आई जी डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जगह जगह औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम , जिला पंचायत व अन्य विभागों को चेतावनी दी है अति शीघ्र पार्किंग समस्या का निदान करें। जो भी परेशानी होती है उससे अवगत कराएं।ताकि समस्याओं का समाधान समय से हो सके ।आने वाले समय पर पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि पानी, शौचालय व विद्युत की भी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करें।इसके अलावा रूसी बाईपास में वाहनों की व्यवस्थाओं एवं शटल सेवा वाहन व्यवस्था पर संतोष जताते हुए उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन को शटल सेवा मे वाहनों की और अधिक संख्या बढ़ाने व वालेन्टीयरों की तैनाती के निर्देश दिये ताकि लोगों को शटल वाहन सेवा की अच्छी व्यवस्था मिल सके।
बाईट। कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत।

देवभूमि खबर

Related articles