HTML tutorial
HTML tutorial

कोविड काल मे रखे गए दंत चिकित्सकों ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से की चिकित्सालयों में समायोजित करने की मांग

कोविड काल मे रखे गए दंत चिकित्सकों ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से की चिकित्सालयों में समायोजित करने की मांग
Spread the love

देहरादून ।कोविड काल मे रखे गए दंत चिकित्सकों ने सरकार से पहाड़ों में खाली पड़े पीएचसी और हैल्थ एंड वैलनेस सेन्टर में में समायोजित करने की मांग की।

कोविड काल में रखे गए दंत चिकित्सकों ने दस जून को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में पहाड़ों में खाली पड़े पीएचसी और हैल्थ एंड वैलनेस सेन्टर में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत से समायोजित करने की मांग की है ।उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड काल में काम कर चुके दंत चिकित्सकों को समायोजित को लेकर आश्वस्त किया था। सभी दंत चिकित्सक शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग से काफी उम्मीदें लगाएं बैठे है और निश्चित रूप से फैसला दंत चिकित्सकों के हित में होगा।,

इस अवसर पर डा ज्योति चौहान, डा मनीष, डा नवीन शुक्ला, डा अमन ,डा प्रदीप ,डा आशीष आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles