HTML tutorial
HTML tutorial

अधिकारी राजस्व क्षेत्र में हो रहे अपराधों को गम्भीरता से लेते हुए अपराधी के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें:मयूर दीक्षित

अधिकारी राजस्व क्षेत्र में हो रहे अपराधों को गम्भीरता से लेते हुए अपराधी के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें:मयूर दीक्षित
Spread the love

रुद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सत्र न्यायालय व उप जिलाधिकारी न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के लिए अधिवक्ताओं को निर्देश दिएजिलाधिकारी ने सत्र न्यायालय व उप जिलाधिकारी न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के लिए अधिवक्ताओं को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वादों के निराकरण के लिए प्रभावी पैरवी करते हुए गवाही शत-प्रतिशत करवाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि समस्त राजस्व वाद निर्धारित समयावधि के अंतर्गत निस्तारित हों। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हंै कि राजस्व क्षेत्र में हो रहे अपराधों को गम्भीरता से लेते हुए अपराधी के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा दोषी को कडी से कडी सजा दिलाना सुनिश्चित करें।अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित वादों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

         जिला कार्यालय सभागार में आयोजित मासिक बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजस्व एवं पुलिस क्षेत्रों के अन्तर्गत अपराधों, सत्र न्यायालयों एवं विभिन्न न्यायालयों में लम्बित वादों, राजस्व वादों के निस्तारण, राजस्व वसूली, पेंशन प्रकरण समेत राजस्व विभाग के अन्तर्गत विभिन्न अधिष्ठानों के तहत संपन्न होने वाले कार्यों के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आबकारी तथा खनन आदि विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की गहनता से समीक्षा की।
           

राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि राजस्व वसूली में सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें तथा बड़े बकायेदारों से वसूली करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की कोई हीला-हवाली न बरती जाए। आॅडिट आपत्तियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं पटल सहायकों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर पर भी आॅडिट आपत्तियां लंबित हैं उन पर यथाशीघ्र कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा कार्मिकों के लंबित पेंशन प्रकरणों पर भी उचित कार्यवाही करते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी दशा में ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने तहसीलवार बनाये जाने वाले प्रमाण पत्रों की भी समीक्षा करते हुए कहा कि सभी तहसीलों से जो भी प्रमाण पत्र निर्गत किये जा रहे हैं उन प्रमाण पत्रों को समय से तैयार कर आवेदनकर्ता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें प्रमाण पत्रों को जारी करने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाय।

            आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में संचालित हो रही मदीरा की दुकानों में किसी भी दशा में ओवर रेटिंग न हो इसकी निरंतर निगरानी की जाए तथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध एवं कच्ची शराब के विरूद्ध छापेमारी की कार्यवाही निरंतर करना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए इसके लिए उन्होंने पुलिस, आबकारी एवं राजस्व तीनों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिये। पूर्ति विभाग समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य सामाग्री के उठान की कार्यवाही ठीक समय से सुनिश्चित की जाय, उन्होंने यह भी कहा है कि जनपद के सरकारी सस्ता गल्ला के दुकानों, पैट्रोल पम्पों एवं रेस्टरेन्टों में निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जाय तथा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। खनन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अवैध खनन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिए।
                     

बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, जखोली परमानंद राम, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, भू वैज्ञानिक डाॅ. दीपक हटवाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, जिला बचत अधिकारी सूरत लाल, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा, रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, बसुकेदार बल्लू लाल, अधिवक्ता सुदर्शन चैधरी, उमाकांत वशिष्ठ, अर्जुन नेगी सहित राजस्व प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित पटल सहायक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles