HTML tutorial
HTML tutorial

तीन दिन प्रदेश के कुछ जिलों में रहें सतर्क 3 दिन के बाद मानसून आने की संभावना :विक्रम सिंह

तीन दिन प्रदेश के कुछ जिलों में रहें सतर्क 3 दिन के बाद मानसून आने की संभावना :विक्रम सिंह
Spread the love

देहरादून।मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के तहत 27,28 और 29 को प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के संकेत दिये हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज के बाद 26 जून को पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्र में हल्की और मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा की सभांवना है। उन्होंने बताया कि 27 जून को प्रदेश भर में हल्की और मध्यम बारिश के आसार हैं । 28 और 29 में प्रदेश के कुछ जिलों में मध्यम और भारी बारिश जिसमें नैनीताल और देहरादून में भारी बारिश देखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन के बाद मानसून आने की संभावना है।उन्होंने चारधाम जाने वालों यात्रियों को सतर्क रहने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि अभी ऐसे कोई संकेत नहीँ मिल रहें हैं जिससे चारधाम यात्रा प्रभावित हो।लेकिन यात्रा में सतर्कता जरूरी है।

देवभूमि खबर

Related articles