गहरी खाई में मिला मुकेश का शव

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 6 किलोमीटर दूर पाइंस के पास नीचे गहरी खाई में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक जनपद नैनीताल मल्ला निगलाट निवासी मुकेश टम्टा पुत्र प्रकाश टम्टा उम्र 40 बर्षीय बताई जा रही है वह पिछले दो दिन से घर से लापता था।
परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन भी की गई ।आज सुबह परिवार के कुछ लोगों ने स्कूटर के पास उसकी चप्पल देखी तो अनहोनी का अनुमान लगाते पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने गहरी खाई की तरफ देखा। तो दूर एक व्यक्ति दिखाई दिया ।बड़ी मुश्किल से मुकेश का शव गहरी खाई से निकाला जा सका है।शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles