पेयजल निगम की कार्यप्रणाली पर संघ ने किया अत्यन्त आक्रोश व्यक्त, आगामी रणनीति पर विचार का लिया निर्णय

पेयजल निगम की कार्यप्रणाली पर संघ ने किया अत्यन्त आक्रोश व्यक्त,    आगामी रणनीति पर विचार का लिया निर्णय
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, पेयजल निगम द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम के क्रम में जनजागरण अभियान के तहत प्रदेशभर की विभिन्न शाखाओं में गेट मीटिंग/शाखा बैठक आयोजित की गई। बैठकों में मांगों के समर्थन में अपना मत व्यक्त किया गया एवं निर्णय लिया गया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए शत प्रतिशत संख्या में आंदोलन में भागीदारी की जाएगी एवं 13 तथा 14 जुलाई 2022 को जल निगम मुख्यालय में धरना कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

पेयजल निगम में अधिकांश मांगे मुख्य अभियंता मुख्यालय के स्तर पर लंबित हैं। इनमें वर्ष 2013 बैच के सदस्यों को देय समय से 4800 ग्रेड पे का लाभ देना एवं वर्ष 2007 बैच के वंचित सदस्यों को प्रथम ए0सी0पी0 का लाभ दिया जाना मुख्य रूप से शामिल है। इसके अतिरिक्त बैठक में बैठकों में यह तथ्य भी संज्ञान में आया कि मुख्यालय एवं कार्मिक अनुभाग स्तर पर समय से वरिष्ठता सूची की कार्यवाही न करने के कारण विभिन्न वरिष्ठ सदस्यों को बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त होना पड़ा।

बैठकों में इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर अत्यन्त आक्रोश व्यक्त किया गया एवं निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही समस्याओं का सकारात्मक निराकरण ना होने की स्थिति में प्रान्तीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार अग्रेत्तर आन्दोलन कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं द्वारा प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई।

देवभूमि खबर

Related articles