HTML tutorial
HTML tutorial

15 दिन के भीतर जनपद को पाॅलीथीन मुक्त किया जाये:युगल किशोर पन्त

15 दिन के भीतर जनपद को पाॅलीथीन मुक्त किया जाये:युगल किशोर पन्त
Spread the love

रूद्रपुर ।जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जनपद गंगा समिति की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी ने जनपद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों में पाॅलीथीन मुक्त अभियान चलाने के निर्देश सम्बन्धित क्षेत्रों के अधिकारियों को देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर जनपद को पाॅलीथीन मुक्त किया जाये। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि 15 दिन पश्चात किसी भी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पाॅलीथीन पाये जाने पर सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी का वेतन रोक दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम को निर्देश दिये कि नमामी गंगे के तहत जो नदियां चिन्हित की गयी है उन क्षेत्रों में वृक्षा रोपण हेतु प्लान तैयार कर ले। उन्होने एसएनए नगर निगम रूद्रपुर को निर्देश दिये कि कल्याणी नदी में विशेष अभियान चलाकर सफाई करना सुनिश्चित करें। डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को नदियों के किनारे बंजर पड़े स्थानों पर वृक्षारोपण हेतु चिन्हित करने तथा चिहिन्त स्थलों की क्षेत्रफलवार सूची वन विभाग मंे उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को खाली पड़ी भूमि पर छायादार पौधों का रोपण करने के निर्देश दिये।  

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ.अभिलाषा, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम मृदुला सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी नरेश गोस्वामी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ.आशुतोष पन्त, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles