सरेंडर राशन कार्डों के बदले जरूरतमंदों को कार्ड मुहैया कराने में तेजी लाए सरकार:रघुनाथ सिंह नेगी

सरेंडर राशन कार्डों के बदले जरूरतमंदों को कार्ड मुहैया कराने में तेजी लाए सरकार:रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

#प्रदेश में हजारों की तादाद में अंत्योदय/ बीपीएल कार्ड कराए गए थे सरेंडर।#जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा लाभ । #हजारों टन सरेंडर खाद्यान्न का वितरण हो गरीबों में।#बरसात पड़ रही मजदूरों पर भारी।

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के अपात्र धनाढ्य लोगों से अंत्योदय/ बीपीएल राशन कार्ड सरेंडर कराए गए थे, जिनकी संख्या लगभग 60-70 हजार है, लेकिन अब तक सरेंडर राशन कार्ड गरीब जरूरतमंद परिवारों को शत -प्रतिशत निर्गत नहीं हो पाए, जिस कारण हजारों टन सरेंडर खाद्यान्न गोदामों की शोभा बढ़ा रहा है। अगर ये सरेंडर खाद्यान्न जरूरतमंदों को निर्गत हो जाता तो इस बरसात के सीजन में दिहाड़ी- मजदूरी करने वाले गरीबों को काफी राहत मिलती। नेगी ने कहा कि प्रदेश के 60-70 हजार परिवारों को अगर शीघ्र राशन कार्ड निर्गत हो जाते हैं तो उन परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है ।मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को लेकर शासन में दस्तक देगा।

देवभूमि खबर

Related articles