पटेलनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहरादून।पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों महाबीर सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम माजरा थाना पटेलनगर, उम्र 42 वर्ष, अनुज पुत्र राजेन्द्र निवासी मजरा थाना पटेलनगर देहरादून, उम्र 24 वर्ष, विपिन पुत्र दिनेश निवासी गाँव अलावलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार हाल पता गोयल इन्जिनियर्स सर्विस सेन्टर, सेवला कलां, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों से द्वारा संयुक्त रुप से की गई चोरी का माल बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि वादी श्री प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 श्री सुखराम निवासी तेलपुर, मेहूंवाला कोतवाली पटेलनगर, में 08 अगस्त को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मै और मेरे बच्चे घर पर ताला लगाकर बाहर गये थे। इस दौरान अज्ञात चोर द्वारा घर की दीवार कूदकर घर के अन्दर से अलमारी मे रखे आभूषण (गले का हार, मंगलसूत्र, कान के बून्दे, दो अगूठी, दो पायल, बच्चे की पायल, कान की बाली) व नगदी आदी चोरी कर ली गयी है। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर मे अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्व अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर श्री रविन्द्र सिह यादव नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। पुलिस टीम को 09 अगस्त को मुखबिर के जरिये अभियुक्तों की निरंजनपुर मण्डी के पीछे खाली ग्राउण्ड में बैठने की सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश देकर निरंजनपुर मण्डी के पीछे खाली मैदान में एक कोने में बैठे चार लोगो को मौके पर पकड़ लिया गया, जिनसे नाम पता पूछते हुये एक एक करके उनकी जामा तलाशी ली तो पहले ने अपना नाम महाबीर सिंह पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम माजरा थाना पटेलनगर उम्र 42 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी मे उसके पास से एक पीली धातु का मंगलसूत्र , एक कंगन पीली धातु, पाजेब 02 अदद सफेद धातु, एक अंगूठी संफेद धातु, व आर्टिफिशियल ज्वैलरी सैट व एक आर्टिफियल मंगलसूत्र बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम अनुज पुत्र राजेन्द्र निवासी माजरा थाना पटेलनगर देहरादून, उम्र 24 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी मे उसके पास से बच्चे की दो कान की बाली पीली धातु, दो झुमकी पीली धातु, एक कंगन पीली धातू व पायल 02 अदद सफेद धातू तथा एक अंगूठी सफेद धातु बरामद हुयी तीसरे ने अपना नाम विपिन पुत्र दिनेश निवासी गाँव अलावलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार हाल पता गोयल इन्जिनियर्स सर्विस सेन्टर सेवला कलां पटेलनगर देहरादून व उम्र 32 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी उसके पास से एक पीली धातु का हार , एक पीली धातु का कंगन व एक सफेद धातु की जेन्टस अंगूठी बरामद हुयी तथा चौथे नाबालिक युवक की जामा तलाशी मे उसके पास से एक अंगूठी जेन्टस, दो अंगूठी लेडिज पीली धातु, एक कंगन पीली धातु ,प्लास्टिक की छोटी डब्बी के अन्दर नाक फूली पीली धातु 01 अदद, एक अंगूठी सफेद धातु व दो पायल सफेद धातु बरामद हुयी। उक्त सभी से बरामदा आभूषण के सम्बन्ध मे पूछा तो एक दूसरे का बचाव करते हुये एक दूसरे पर चोरी करने का आरोप लगाने लगे। नाबालिक युवक ने पूछताछ मे बताया कि कुछ दिन पहले इन तीनो लोगो ने मुझे एक एक्टिवा गाडी मे मेहुँवाला तेलपुर मे एक गली के पास एक मकान मे चोरी करने के लिए सुबह 11-12 बजे के करीब छोडा था, जहाँ पर चोरी की घटना को अंनजाम देते हुये मैने आभूषण तथा नगदी करीब 20 हजार रुपये चोरी किये थे। उक्त पैसो को हमने आपस में बाट लिया था तथा आभूषणो को विपिन के पास रखवा दिया था, जिन्हे आज हम आपस में बाँटने वाले थे , पर उससे पूर्व ही पुलिस ने हमे पकड लिया ।मौके से पुलिस द्वारा घटना से संलिप्त तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार तथा एक विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पुलिस टीम में श्री रविन्द्र सिह यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून,श्री हर्ष अरोडा, व0उ0नि0 कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उ0नि0 ओमवीर सिह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून,कानि0 विनोद बचकोटी, कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून,कानि0 कैलाश पंवार, कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून, कानि0 सुनीत कुमार, कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून,-कानि0 आबिद अली, कोतवाली पटेलनगर थे।

