जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने संयुक्त रुप किया पुनः निर्माण कार्य का किया लोकार्पण
पिथौरागढ़।जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा एवं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने संयुक्त रुप से विकासखंड बिण के प्राथमिक विद्यालय डुंगरा के भवन मरम्मत एवं पुनः निर्माण कार्य का रिबन काटकर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को नये कक्षा-कक्ष की बधाई दी। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव की भी बधाई दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। ग्रामीणों द्वारा चंडाक जेल बैंड-धारीजोशी- डुंगरा- गाड़ीगांव- जुबालबाटा-बास्ते तक के निर्माणाधीन सड़क मार्ग का निर्माण कार्य रूके होने, गांव डुंगरा काणाबटार तोक में पेयजल की समस्या, गांव धारीजोशी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 5 घरों में पेयजल कनेक्शन नहीं लगने की समस्या बतायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित समस्याओं के समाधान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
बता दें कि प्राथमिक विद्यालय डुंगरा के भवन का मरम्मत एवं पुनः निर्माण कार्य जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के अन्तर्गत रुपये 25 लाख से करवाया गया है।
.इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक डीसी सती, ग्राम प्रधान डुंगरा देव सिंह धरियाल, प्रधानाचार्य सुनीता मेहता, स्कूली छात्र -छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

