जल संस्थान द्वारा नई लाइन डालने का कार्य शुरू: भास्कर चुग

जल संस्थान द्वारा नई लाइन डालने का कार्य शुरू: भास्कर चुग
Spread the love

देहरादून । ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स एंड एनवायरमेंट के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता भास्कर चुग के नेतृत्व में चिरंजी पुर डांडी की जनता द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद क्षेत्र की जनता को पीने का पानी सप्लाई करने के लिए आज जल संस्थान द्वारा नई लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया l

गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र में 18 अगस्त की शाम से घरों में एक बूंद भी पानी नहीं आया था l शनिवार को सुबह जल संस्थान के अधिकारियों से बात करने के बाद अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मोटर सुखी होने के कारण पानी नहीं आ रहा है, मोटर ठीक होते ही पेयजल की सप्लाई सुचारू हो जाएगी l इसी तरह से मंगलवार की सुबह तक जल संस्थान के अधिकारी अलग-अलग प्रकार के बहाने करते रहे l 23 अगस्त दिन मंगलवार को चिरंजीपुर डांडी क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस नेता भास्कर चुग के नेतृत्व में मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज उठाई और तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी l इसके साथ ही ग्राम सभा नवाबगढ़ की ग्राम प्रधान शबाना मलिक, समाजसेवी जाबिर मलिक जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल ने भी संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता की और समस्या का तत्काल समाधान करने को कहा l मीडिया में उक्त संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद जल संस्थान हरकत में आया लगता है, क्षेत्र में खुदाई के साथ पाइप डाला जाता देख जब कार्य कर रहे मजदूरों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चिरंजी पुर डांडी की पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है l

कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने मीडिया का धन्यवाद करने के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों शबाना मलिक जाबिर मलिक एवं जिला पंचायत सदस्य धीरज बॉबी नौटियाल का भी धन्यवाद किया और कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को थोड़ा जिम्मेदार होने की आवश्यकता है उनको अपने अंदर थोड़ी संवेदनशीलता लाने की आवश्यकता है जब शनिवार सुबह उनको सूचना मिल गई थी कि क्षेत्र में पानी नहीं है तो नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शनिवार को भी किया जा सकता था जिससे रविवार को क्षेत्र के लोगों के घरों में पानी आ सकता था l फिर भी जल संस्थान देर आए दुरुस्त आए की स्थिति में आज कार्य कर रहा है यह अच्छी बात है और आशा है कि शीघ्र ही इस क्षेत्र की जनता की पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा l

देवभूमि खबर

Related articles