देहरादून में 21 उप निरीक्षकों के तबादले, कई थानों और चौकियों में फेरबदल

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से 21 उप निरीक्षकों/अपर उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को बसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से बसंत विहार, मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, राजीव धारीवाल को सहसपुर से बसंत विहार तथा मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश से पटेलनगर भेजा गया है। प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर, प्रमोद शाह को पटेलनगर से कोतवाली नगर तथा दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में रवि प्रसाद कवी और अमन चड्ढा को एसओएस शाखा भेजा गया है। सोमवीर को एसओएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसओएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को बसंत विहार से ऋषिकेश, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी तथा देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी स्थानांतरित किया गया है।
सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदम्बा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर तथा चन्द्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर भेजा गया है। देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेलनगर तथा मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन तैनाती दी गई है।
आदेश में उप निरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट के संबंध में पूर्व में थाना विकासनगर से थाना कैंट किए गए स्थानांतरण को निरस्त किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
