ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र हुए गैस रिसाव प्रकरण में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस आरक्षी नरेश जोशी ने अहम भूमिका निभाते हुए जहरीली गैस से भरे सिलेंडर को आबादी से दूर लेजाकर बचाई कई लोगों की जान

Spread the love

ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र हुए गैस रिसाव प्रकरण में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस व विशेषकर आरक्षी नरेश जोशी ने निभाई अहम भूमिका, जहरीली गैस से भरे सिलेंडर को आबादी से दूर लेजाकर बचाई कई लोगों की जान।
आज दिनांक 30.8.2022 को समय 05:00 बजे प्रातः ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के एक कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से गैस रिसाव होने व गैस से कई लोगों के बेहोश होने की सूचना मिली। जिस पर एसएचओ ट्रांजिट कैम्प मय फोर्स के तत्काल मोके पर पहुंचे व आपदा राहत बचाव अभियान चलाया गया एवं उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। इस दौरान थाने के आरक्षी नरेश जोशी द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए रिसाव हो रहे सिलेंडरों के मुंह पर कपड़ा बांध कर एक वाहन से दूर सुनसान जंगल मे ले जाया गया जिससे उनके द्वारा कई जिंदगियां बचाई गयी। बाद में एनडीआरएफ द्वारा उपकरणों की मदद से सिलेंडरों को मिट्टी में दबा दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles