स्विगी व जोमैटो डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का क्लेमनटाउन पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून। स्विगी व जोमैटो डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का क्लेमनटाउन पुलिस ने किया खुलासा, 03 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार। अभियुक्तगणो के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, स्मैक बेचकर कमाये गये 3,50,000/- रुपये नगद, चोरी का मोबाइल व स्मैक बेचकर प्राप्त धनराशी से खरीदी गयी ओल्टो कार व 04 मोटर साइकिल बरामद की है अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने ₹ 10000/- के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि 28 अगस्त को वादिनी नेहा सिंघल पुत्री विजेंद्र कुमार सिंघल निवासी टर्नर रोड थाना क्लेमनटाउन जनपद देहरादून द्वारा थाना क्लेमनटाउन पर लिखित तहरीर दी की टर्नर रोड स्थित एक जिम में से उसका आईफोन 12 प्रो मैक्स कीमती करीब डेढ़ लाख रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना क्लेमनटाउन में मुकदमा अपराध संख्या 111/2022 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया अभियोग के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा जिम में लगे CCTV कैमरो को चैक करने पर एक व्यक्ति मुस्लिम परिधान में मोबाइल चोरी करता हुआ दिखाई दिया, जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा जिम के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे लगभग 40- 45 CCTV कैमरो को चैक किया तो उक्त व्यक्ति टाइटन फैक्ट्री से आगे एक मोटर साइकिल में हेलमेट पहन कर जाता हुआ दिखाई दिया परन्तु जिम के आसपास की फुटेज चैक करने पर उक्त व्यक्ति बिना हेलमेट के जिम से बाहर जाता हुआ दिखाई दिया था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बैक रुट के कैमरे चैक किये गये तो उक्त व्यक्ति को टाइटन फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति हेलमेट देते हुए CCTV फुटेज में दिखाई दिया तथा जिस मोटरसाइकिल का उपयोग अभियुक्त द्वारा किया गया था उसका नंबर CCTV कैमरे में ट्रेस हुआ। उक्त मोटर साइकिल नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त वाहन सौरभ कुमार पुत्र जसबीर सिंह निवासी टीचर कॉलोनी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश के नाम पर रजिस्टर होना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रुप से सौरभ कुमार उपरोक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुये मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया। आज दिनांक 30/08/22 को मुखबीर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गई कि टर्नर रोड स्थित जिम में चोरी के मामले में जिस अभियुक्त सौरभ कुमार की आप तलाश कर रहे हैं, वह ऑल्टो 800 कार में सहारनपुर से देहरादून आने वाला है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सदिग्ध अल्टो कार की तलाश में आशारोड़ी चैक पोस्ट व RTO चैक पोस्ट के मध्य चैकिंग शुरु की गयी, चैकिग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सहारनपुर की ओर से आ रही एक ओल्टो कार को रोका गया तो उसमें तीन व्यक्ति सवार थे, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम सौरभ कुमार पुत्र जसवीर सिंह 2- नीरज कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा 3- विशाल कुमार पुत्र राजेश कुमार बताया गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से टर्नर रोड स्थित जिम से चोरी किया गया मोबाइल आईफोन 12 प्रो मैक्स, 70 ग्राम स्मैक तथा तीन लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद हुए, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगणो द्वारा उक्त धनराशी को स्मैक बेचकर प्राप्त किया जाना बताया गया। बरामद स्मैक के संबंध में थाना क्लेमनटाउन पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
नाम पता अभियुक्तगण:-
1-सौरभ कुमार पुत्र श्री जसवीर सिंह निवासी टीचर कॉलोनी थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष
2-नीरज कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा निवासी गांधी कॉलोनी, थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
3-विशाल कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण :-
1- 70 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 7,00,000 रुपए)
2- स्मैक बेचकर कमाए गए 3,50,000 रुपए नगद
3- टर्नर रोड स्थित जिम से चोरी किया गया आईफोन 12 प्रो मैक्स (कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए)
4- ऑल्टो कार 800 नंबर
5- UK 07 DM 5578 स्प्लेंडर
6- UK 07 FB 4363 स्प्लेंड
7- UK 07 BU-4918 केटीएम
8- UP 11AN 4593 ब्लेंडर SPL
आपराधिक इतिहास :-
अभियुक्त विशाल राणा तथा नीरज राणा
1-मु0अ0सं0-185/20 धारा 380/411 भादवी0 थाना नेहरुकाँलोनी जनपद देहरादून।
अभियुक्त सौरभ कुमार
1- मु0अ0सं0- 111/22 धारा 380 भादवी0, थाना क्लेमनटाउन देहरादून।

