निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव ने अपनी एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरी बाग में चलाई नशे के खिलाफ पाठशाला
देहरादून।नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स फोर्स जनपद देहरादून द्वारा लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज पथरी बाग देहरादून में पाठशाला की गई ।जिसमें छात्र छात्राओं को नशा से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई।
जनपद देहरादून को नशा मुक्त करने हेतु शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान कार्यकर्म के तहत निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव द्वारा अपनी पुलिस टीम व पटेल नगर कोतवाली की एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरी बाग जनपद देहरादून में 9 वी, 10 वीं, 11वी, 12 वीं के ललगभग 200 छात्रों, स्कूल टीचरर्स, स्कूल स्टाफ को नशे से होने वाले दुषपरिणाम के बारे मे बताया । उन्होने नशे मे सिगरेट, ड्रग्स, शराब, इन्जेक्शन लेने वाले व बेचने वालों की सूचना देने के सम्बन्ध मे नाम गोपनीय रखे जाने हेतु बताया गया साथ ही स्कूल टीचर्स को बताया गया कि यदि कोई बच्चा गलत संगत मे पडकर नशा आदि कर रहा है तो निरीक्षक एंटी नारकोटिक्स फोर्स के नम्बर पर बतायेगे, उनके नाम भी गोपनीय रखे जायेगे । उन बच्चों की जो नशे की लत मे पड गये है उनकी थाना स्तर पर काउंसलिंग करावाई जायेगी । समस्त छात्रों को लगन व मेहनत के साथ और एक अनुशासित होकर कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । स्कूल के सभी छात्रों द्वारा नशा/ड्रग्स न करने का आश्वासन दिया गया व शपथ ली गयी।
समस्त स्कूल टीचर्स, स्कूल स्टाफ व बच्चो द्वारा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की गई तथा पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

