तहसीलों में स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय रखेंगे तथा कंट्रोल रूम में 24 घंटे ड्यूटी तैनाती रखेंगे:जिलाधिकारी रीना जोशी

तहसीलों में स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय रखेंगे तथा कंट्रोल रूम में 24 घंटे ड्यूटी तैनाती रखेंगे:जिलाधिकारी रीना जोशी
Spread the love

बागेश्वर ।जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा 17 सिंतबर को अत्यधिक वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार रेड अलर्ट जारी किया है, इसलिए सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहेंगे तथा अपना फोन आंन रखेंगे व मुख्यालय में बने रहेंगे। उन्होंने आपदा तैयारियों संबंधी बैठक लेते हुए अधिकारियो को निर्देश दियंे कि सभी अधिकारी अपनी मशीनरी को सक्रिय रखेंगे किसी प्रकार की आपदा सूचना को त्वरित आदान-प्रदान करेंगे,ताकि जल्द से जल्द रिस्पांस किया जा सकें। उन्होंने आपदा की बैठक में मौजूद न रहने पर अधि0अभि0 विद्युत को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दियें।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियांे को निर्देश दियें कि वे तहसीलों में स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय रखेंगे तथा कंट्रोल रूम में 24 घंटे ड्यूटी तैनाती रखेंगे। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दियें कि वे अपने-अपने क्षेत्रांे में नदी किनारे रह रहें लोंगो अथवा भू-कटाव व भू-धसाव वाले चिन्हित आवासीय भवनांे से परिवारांे को 03 दिन के लिए तत्काल विस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही अपने क्षेत्रों मंे चिन्हित आश्रय स्थलों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थायंे सुनिश्चित रखंेगे ताकि किसी प्रकार की आपदा होने पर प्रभावित लोगो को जल्द से जल्द विस्थापित किया जा सकें।

जिलाधिकारी ने सडक महकमे के अधिकारियों को निर्देश दियें कि वे सक्रिय रहेंगे तथा सभी सडकों पर जेसीबी तैनात रखेंगे। कोई भी सडक अवरूद्ध होने पर तत्काल खोलना सुनिश्चित करेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी कपकोट सहित पूरे जनपद में डीजल, पेट्रोल, गैस की पर्याप्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करंेगे साथ ही दूरस्थ क्षेत्रांे के दुकानदारांे सेे समन्वय स्थापित करंेगे ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में किसी प्रकार की आपदा होने पर राषन व अन्य खाद्य सामाग्री की आपूर्ति की जा सकें। सिंचाई विभाग नदियों के जल स्तर पर पैनी नजर रखेंगे तथा प्रत्येक दो घंटे में सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को देना सुनिश्चित करेंगे इसी तरह विद्युत विभाग एवं पेयजल महकमा भी वैकल्पिक तौर पर विद्युत एवं पेयजल सुचारू रखने हेतु मरम्मत सामाग्री को अतिरिक्त में रखना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ, पुलिस व फायर भी सक्रिय मोड पर रहेंगे। किसी प्रकार की आपदा होने पर सभी अधिकारी त्वरित मोड पर राहत बचाव कार्य करंेगे व अपना व्यवहार मधुर रखेंगे। उन्हांेने निर्देश दियें कि आगामी इन चार दिनों में कोई भी पर्यटक/टैªकर ग्लेशियरों की ओर रूख नहीं करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दियें कि 17 सिंतबर को जनपद के सभी आंगनबाडी कंेद्र बंद रहेंगे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी हरगिरि, मोनिका, राजकुमार पांडे सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles