श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने रतूड़ा में यात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशाला निर्माण का किया शुभारम्भ

श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने रतूड़ा में यात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशाला निर्माण का किया शुभारम्भ
Spread the love

रूद्रप्रयाग।श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा यात्रा मार्ग रतूड़ा में यात्रियों की सुविधा एवं प्रशासन के प्रोत्साहन से एक धर्मशाला के निर्माण किया जा रहा है जिसका शुभारम्भ 300 श्रद्धालुओं द्वारा कीर्तन अरदास कर ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जनक सिंह ने की।

ट्रस्ट द्वारा यहाँ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक धर्मशाला , लंगर हॉल , दरबार हॉल , डिस्पेन्सरी इत्यादि का निर्माण किया जायेगा ताकि श्री हेमकुण्ट साहिब और चार धाम जानेवाले यात्रियों को सुविधा मिल सके॥ट्रस्ट द्वारा बढ़ती यात्रा को देखते हुए आम यात्री के लिए निशुल्क सुविधाओं बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया।

ज्ञात हो कि श्री हेमकुण्ट साहिब ट्रस्ट द्वारा हेमकुण्ट साहिब की यात्रा को सुगम बनाने के लिए हरिद्वार,ऋषिकेश, श्रीनगर, जोशिमठ, गोविंद घाट, गोविंद धाम घागरिया गाँव में निशुल्क भोजन एवं रहने की व्यवस्था है। रतूड़ा गाँव में भी इस नव निर्माण से आवागमन बढ़ेगा एवं स्थानीय नागरिकों के कारोबार में वृद्धि होगी।

इस मौके पर संगत के साथ स्थानीय संगत महावीर सिंह रौथान, साहिब सिंह कंडारी, हरविंदर सिंह लक्की श्रीनगर, राहुल सिंह नेगी, संदीप सिंह, अनंत सिंह , हमनीश कौर आदि ने प्रतिभाग किया।

देवभूमि खबर

Related articles