एसएसपी उधमसिंहनगर नेअपराधों की समीक्षा कर, दिए सख्त दिशा निर्देश
रूद्रपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने जनपद के निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के साथ अपराधों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने जनपद के निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के साथ अपराधों की समीक्षा हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी के माध्यम से एसएसपी द्वारा संपत्ति से जुड़े विवादों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने बताया कि प्रायः देखा जा रहा है कि नई नई कालोनियां बन रहीं हैं लेकिन कहीं पर भी सुरक्षा हेतु कोई भी कैमरा नहीं है।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को सख्त दिशानिर्देश देते हुए कहा कि कॉलोनाइजर की मीटिंग लेकर कालोनी में बसने वाले लोगों की सुरक्षा व उनकी संपत्ति की सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।मुख्य रूप से कालोनी के आने व जाने वाले रास्तों में कैमरा लगाए जाएं।यदि कोई कॉलोनाइजर इसमें लापरवाही करता है, कैमरा नही लगाते हैं या कालोनी में पर्याप्त संख्या में आईपी बेस कैमरा लगाकर कन्ट्रोल रूम में लिंक नही करवाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट, IPC (आईपीसी) व अन्य सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

