राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में नाम वापसी के निर्धारित समय तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम नहीं लिया वापस
टिहरी।राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में छात्रसंघ निर्वाचन 2022 -23 के लिए हुए नामांकन में आज नाम वापसी के निर्धारित समय तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है।
नामांकन पत्रों जांच के उपरांत सभी आवेदकों के नामांकन वैध पाए गए जिसमें अध्यक्ष पद पर 02 उम्मीदवार कु0 अमीशा बी0ए0 तृतीय वर्ष एवं अर्जुन सिंह कैंतूरा बी0ए0 तृतीय वर्ष तथा सचिव पद पर 01 नामांकन कु0 रिषिका रावत बी0ए0 द्वितीय वर्ष और सह- सचिव पद पर 01 नामांकन कु0 शिवानी तृतीय वर्ष, कोषाध्यक्ष पद पर 01 नामांकन कु0 शीतल बी0ए0 द्वितीय वर्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु 02 उम्मीदवार अंकुश बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर और कु0 सोनम बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर ने अपना नामांकन किया था ।
छात्रसंघ निर्वाचन 2022-23 के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ ब्रीश कुमार ने बताया कि सभी आवेदकों के नामांकन वैध पाए गए है जिसमें अध्यक्ष पद और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर एक से अधिक प्रत्याशी होने के कारण दिनांक 24 -12- 2022 को उक्त पदों पर मतदान होगा ।
महाविद्यालय स्तर पर संपूर्ण कार्य प्राचार्य / संरक्षक के नेतृत्व में अति गोपनीयता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया गतिमान है।
