टिहरी पुलिस की सतर्कता से कैंपटी में बड़ा हादसा टला, युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम

टिहरी पुलिस की सतर्कता से कैंपटी में बड़ा हादसा टला, युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम
Spread the love

टिहरी।थाना कैंपटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 अगस्त 2025 को सैंजी गाँव में युवती के अपहरण की घटना टल गई। दो बदमाश युवती को तमंचे के बल पर अगवा करने की कोशिश कर रहे थे और फायरिंग भी की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक जे आर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि

जांच में सामने आया कि पीड़िता का हाल ही में गांव के ही सुशील पुत्र सोबन सिंह रावत से विवाह हुआ था, जबकि परिवारजन उसकी शादी सोबिर पुत्र अडीमल (निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश) से करना चाहते थे। विवाह से इनकार किए जाने से नाराज सोबिर अपने साथी सरदार सुखचैन सिंह (निवासी तरनातरन, पंजाब) के साथ गांव पहुंचा और युवती को जबरन अगवा करने की कोशिश की।

ग्रामीणों के शोर मचाने और तत्काल पुलिस को सूचना देने पर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों की मारपीट में दोनों घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए मसूरी अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता की तहरीर पर थाना कैंपटी में बीएनएस की धारा 109, 138, 333, 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष कैंपटी महिपाल सिंह रावत द्वारा की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles