सैनिकों के सम्मान में 14 मई को देहरादून में निकलेगी भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा

सैनिकों के सम्मान में 14 मई को देहरादून में निकलेगी भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा
Spread the love

देहरादून।भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 14 मई, बुधवार को प्रातः 7:00 बजे देहरादून में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में यह यात्रा शौर्य स्थल चीड़ बाग से शुरू होकर शहीद स्मारक गांधी पार्क तक जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य सैनिकों के अदम्य साहस को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में यात्रा को सफल बनाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग समय से पूर्वाभ्यास, व्यवस्था व समन्वय सुनिश्चित करें ताकि यात्रा भव्य और गरिमामयी तरीके से संपन्न हो।

मुख्य विकास अधिकारी ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर सैनिक सम्मान के इस प्रतीक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके ढोढियाल, डीएसओ केके अग्रवाल, सीवीओ डॉ. विध्याधर कापड़ी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles