HTML tutorial
HTML tutorial

महिला की अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया

महिला की अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया
Spread the love

उत्तरकाशी। महिला की अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के गंभीर मामले में बड़कोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 12 फरवरी को एक महिला द्वारा कोतवाली बड़कोट में घनसाली, टिहरी निवासी एक युवक के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान बढ़ाने के बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उन्हें लगातार प्रसारित किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली बड़कोट में आरोपी के विरुद्ध धारा 77, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 66(c), 66(e), 67(a) आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामला महिला की अस्मिता से जुड़ा और अत्यंत संवेदनशील होने के कारण कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, द्वारा संबंधित अधिकारियों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए गए।

जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, के निकट पर्यवेक्षण तथा सुभाष चन्द्र, प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और सर्विलांस/तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत (25 वर्ष) को जनकपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 17 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चन्द्र, उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, हे0कानि0 रघुवीर सिंह (एसओजी) तथा कानि0 प्रवीन सिंह नेगी।

देवभूमि खबर

Related articles