सरकारी भूमि ढांग को काटकर माफिया द्वारा उसकी मिट्टी, बजरोड, पत्थर को बेच देने का आरोप लगाया
देहरादून।ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा तथा महासचिव भास्कर चुगने नवाबगढ़ में ग्राम समाज की भूमि अर्थात सरकारी भूमि ढांग को काटकर माफिया द्वारा उसकी मिट्टी, बजरोड, पत्थर को बेच देने का आरोप लगाया है ।
उपजिलाधिकारी विकासनगर को शिकायती पत्र भेजकर ह्यूमन राइट्स एंड आईटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा तथा महासचिव भास्कर चुग ने कहा कि ग्राम सभा नवाबगंज में तुलाराम बस्ती में मोहम्मद जान के बगीचे के नीचे खसरा नंबर 1035 श्रेणी ढांग, जोकि ग्राम समाज की भूमि अर्थात सरकारी संपत्ति है, का जेसीबी से अवैध तरीके से कटान कर के 25 से अधिक ट्राली मिट्टी, पत्थर, बजरोड का उठान करके अज्ञात लोगों द्वारा विक्रय कर दिया गया है, जो सीधा सीधा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सरकारी संपत्ति का स्वरूप परिवर्तित करने सरकारी संपत्ति को खुर्दबुर्द किए जाने एवं सरकारी संपत्ति की चोरी किये जाने की श्रेणी में आता है ।
उन्होंने कहा कि उक्त संदर्भ में ह्यूमन राइट एवं आईटी एसोसिएशन के महासचिव भास्कर चुग ने 11 नवंबर 2021 को एसडीएम विकासनगर को दूरभाष पर अवगत भी कराया था परंतु एसडीएम के अधीनस्थों के द्वारा तो संदर्भ में कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई है ।
एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी विकासनगर से प्रकरण का संज्ञान लेकर जांच कराने एवं कड़ी कार्यवाही करने की मांग की ।

