गदरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई

गदरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई
Spread the love

ऊधम सिंह नगर।जनपद ऊधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च 2026 को वादी की नाबालिग पुत्री के साथ रफी उर्फ कलुवा, निवासी वार्ड नंबर-10 गदरपुर, द्वारा अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 5(ठ)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की विवेचना महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत द्वारा की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए गए थे।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी क्रम में 28 मार्च 2026 को पुलिस ने आरोपी रफी पुत्र फिदा हुसैन को गदरपुर क्षेत्र में रतनपुरी रामसिंह गुंबर स्मृति द्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से जांच जारी है और अन्य आवश्यक पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles