HTML tutorial
HTML tutorial

केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई, 2 ड्रोन जब्त

केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर कार्रवाई, 2 ड्रोन जब्त
Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो ड्रोन जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार धाम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान कुछ लोग बिना प्रशासनिक अनुमति के ड्रोन उड़ाते पाए गए, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके उपकरण जब्त कर लिए गए।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि केदारनाथ धाम अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है और सुरक्षा कारणों से यहां ड्रोन संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है, जब तक कि प्रशासन से पूर्व अनुमति न ली गई हो।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धाम की मर्यादा और सुरक्षा नियमों का पालन करें। बिना अनुमति ड्रोन या अन्य फोटोग्राफी उपकरणों का उपयोग न करें।
नियमों का उल्लंघन करने पर उपकरण जब्त करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles