ऋषिकेश में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, 72 पव्वे व्हिस्की के साथ आरोपी गिरफ्तारन्यूज:
ऋषिकेश। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने गुरुवार को एक आरोपी को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
आबकारी टीम ऋषिकेश को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर रामा पिक्चर हॉल के समीप चेकिंग के दौरान एक दोपहिया वाहन (UK07HC5658) से अवैध शराब का परिवहन करते हुए दीपक पुत्र दर्शन सिंह, निवासी गंगापुर (जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।
टीम ने आरोपी के कब्जे से 72 पव्वे इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब ला रहा था।
इस कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने किया। टीम में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, हेमंत सिंह तथा कांस्टेबल अंकित कुमार और आशीष चौहान शामिल रहे।

