ट्रैफिक नियम तोड़ने और मिशन मर्यादा के तहत 83 लोगों पर कार्रवाई
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में तथा सीओ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ श्री के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरती जा रही है। होटलों और ढाबों की चैकिंग के साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विगत दिवस जनपद के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विभिन्न टीमों ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा के अंतर्गत कुल 83 लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

