हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी सतर्कता और तत्परता का परिचय दिया।

घटना 11 अगस्त 2025 की है, जब वादी, निवासी खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर (हाल निवासी ग्राम कुड़कावाला थाना बुग्गावाला), ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में लियाकत पुत्र शफक्कत, निवासी बन्दरजूड, थाना बुग्गावाला, उम्र 50 वर्ष, को आरोपी नामित किया गया। इस पर थाना बुग्गावाला में मु0अ0सं0 42/2025, धारा 65(1) BNS एवं 3क/4, 5ठ/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। निर्देशों के अनुपालन में बुग्गावाला पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर गहन सुरागरसी और पतारसी शुरू की। मुखबिर तंत्र की सक्रियता और पुलिस की मेहनत से आरोपी को कुड़कावाला चौक से गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था।

देवभूमि खबर

Related articles