हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय एवं दून विश्वविद्यालय के बीच शिक्षा व शोध कार्यों के परस्पर सहयोग के लिए समझौता

हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय एवं दून विश्वविद्यालय के बीच शिक्षा व शोध कार्यों के परस्पर सहयोग के लिए समझौता
Spread the love

देहरादून, हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय एवं दून विश्वविद्यालय के बीच शिक्षा व शोध कार्यों के प्रोत्साहन एवं परस्पर सहयोग हेतु समझौता किया गया।

इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने कहा की इससे दोनों विश्वविद्यालय के शोध कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा । हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हेमचंद्र ने कहा की स्कूल आफ मैनेजमेंट द्वारा संचालित दो वर्षीय एमबीए हेल्थ केयर प्रबंधन पाठ्यक्रम के संचालन से अस्पताल प्रबंधन के साथ ही राज्य की चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की राह आसान होगी।

समझौता पत्र पर दून विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मंगल सिंह एवं मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर आशीष उनियाल ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर डीन सोशल साइंस प्रो आर पी ममगई, एन टी पी सी चेयर प्रो डॉ अविनाश चंद्र जोशी, रिसर्च इनोवेशन समन्वयक डॉ अरुण कुमार, निजी सचिव कुलपति पल्लवी बिष्ट तथा स्कूल आफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो एच सी पुरोहित उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles