एक निजी वेब चैनल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर की गयी टिप्पणी पर भड़की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

Spread the love

देहरादून।आशा कार्यकर्ताओं के धरने की ख़बर को देखकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं के संगठन एवं संगठन के पदाधिकारियों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए की गई गन्दी बयान बाजी पर

आज हस्तक्षेप न्यूज़ चैनल द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के धरने की ख़बर को देखकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं के संगठन एवं संगठन के पदाधिकारियों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए की गई गन्दी बयान बाजी पर आंगनबाड़ी प्रदेश अध्यक्षा ने बहुत ही तीखे शब्दों में निन्दा करते हुए कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किसी भी कार्यकर्ता को अपनी ईमानदारी की और अपने काम का सबूत देने की किसी को भी जरूरत नहीं है , और जिस तरह आशा कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के केवल चार घंटे ड्यूटी करने और 2साल से केन्द्र बन्द होने की बात को अपने मांगों के साथ हमारा बराबर होने का बताया है तो शायद वह‌ यह भूल गए हैं कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आप अपने साथ बराबरी कर रहे हैं वह 1975 के स्कीम है और आप लोग कल के लगे हो
रेखा नेगी ने कहा है कि आपको अपने संगठन को लेकर अपनी मांगों को रखने का अधिकार है लेकिन आपको हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं को इस तरह‌ बोलने का कोई भी अधिकार नहीं
संगठन आपको इस बात की इजाजत नहीं देता,
आज के बाद उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जब तक आशा संगठन हमारे संगठन से माफी नहीं मांगेंगा कोई भी बहन हैल्थ का काम नहीं करेंगी,
जिसकी पूरी जिम्मेदारी आशा यूनियन की होगी

देवभूमि खबर

Related articles