पूर्व निजी सचिव पर धोखाधड़ी का एक और अभियोग पंजीकृत

पूर्व निजी सचिव पर धोखाधड़ी का एक और अभियोग पंजीकृत
Spread the love

देहरादून।कोतवाली नगर दिनांक 12-10-23 को वादी दीपमणि स्वर्णकार पुत्र जगन्नाथ प्रसाद वर्मा निवासी 29 प्रतापनगर सागाकर, जयपुर, राजस्थान द्वारा विपक्षीगण 1- अंकित मिश्रा पुत्र संजीव कुमार निवासी संतोषपुर तिलखाना जिला इटावा 2- सौरभ शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी नियर एयरपोर्ट देहरादून 3- प्रकाश चंद उपाध्याय निवासी 1772 सुभाष रोड वर्तमान सेन संग कलिंगा माजरा माफी, देहरादून 4. संजीव कुमार उर्फ देव पुत्र स्व गोपाल चन्द निवासी 85 एस0एस0टी0 नगर, पटियाला पंजाब द्वारा वादी को उत्तराखंड में सरकारी टेंडर दिलवाने के नाम पर भिन्न- भिन्न तारीखों पर 55 लाख रुपए प्राप्त करना तथा पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करते हुए धोखाधड़ी करने के संबंध में तहरीर दी गयी, प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून में मु0अ0सं0 – 479/23 धारा 420, 120बी भादवि पंजीकृत किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles