बीरोंखाल मे आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग के लिये आज 11 वे दिन भी जारी रखा प्रदर्शन उत्तराखंड रक्षा मोर्चा

Spread the love

चौबट्टाखा। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर डीपीएस रावत ने कहा कि बड़ा दुःखद है, आज जिला पौड़ी बीरोंखाल ब्लॉक मे अपने हक के लिये आशा कार्यकर्ताओं ने 11 दिन से सड़क पर धरना प्रदर्शन जारी रखा है। प्रदेश की 20 सालो की भाजपा कांग्रेस हिटलर सरकारों ने इन आशा कार्यकर्ताओं को ध्याड़ी का मजदूर समझकर रखा है जो कि है जरूरत पड़े तब इनका इस्तेमाल करे और जब जरूरत नही पड़े तब इनको हटा दे। आज प्रदेश के सभी विभागों हो या सांसद व बिधायक निधि भ्रष्टाचार खूब फल फूल रहा है, पच्चास प्रतिशत का कमीशन मांगा जा रहा है ब्लॉक बिकास कार्यो मे, और जो सरकारी वर्कर रात दिन आम जनता के लिये काम कर रहे है सरकार उनके साथ सौतेल ब्यवहार कर रही है।

डीपीएस रावत ने कहा कि आशा कार्यकर्ता जमीन लेवल पर अपना घर बार छोड़कर प्रदेश हित मे अपना कार्य कर रहे है। ताकि प्रदेश मे अमन चैन हो । पर प्रदेश की सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। आने वाले दिनों मे सरकार को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज प्रदेश मे सभी बिधायक और सांसद हर महीने तीन चार लाख रुपये के पैकेज ले रहे फिर भी कोई विधायक सांसद काम करने के लिये तैयार नही है। हर विधायक और सांसद अपने हक के लिये तो विधानसभा और संसद मे हर बिल पास करवा देते है पर, जो आशा कार्यकर्ता ईमानदारी से जन हित मे कार्य कर रहे है उनको दो हजार रुपये महीना ।

देवभूमि खबर

Related articles