भीमताल (भोरसा) मुस्कान केंद्र का हुआ उद्घाटन

भीमताल (भोरसा) मुस्कान केंद्र का हुआ उद्घाटन
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल ग्राम प्रधान दीपा पलड़िया की अध्यक्षता में जमरानी बांध के श्रमिक परिवार के बच्चों के लिए बाल विकास परियोजना भीमताल द्वारा भौंरसा (दो ) आंगनवाड़ी केंद्र में मुस्कान केंद्र का उद्घाटन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू मर्तोलिया ने अवगत कराया कि मुस्कान केंद्र में श्रमिक परिवार से शाला पूर्व शिक्षा के 09 बच्चे उपस्थित हो रहे हैं। केंद्र से उन्हें पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें नाश्ता और मध्याह्न भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
इस मौके पर केद्र में उपस्थित विभिन्न ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह की भी शपथ दिलाई गई और उन्हें समान नागरिक संहिता के बारे में जागरूक किया गया।

इस मौके बाल विकास परियोजना से रीना यादव सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया मुन्नी, चंपा और महिलाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही।

देवभूमि खबर

Related articles