हाईकोर्ट की फटकार के बाद मोर्चा आक्रामक , मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना
विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य विभाग पर मा. उच्च न्यायालय द्वारा चाबुक चलाने के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की बर्खास्तगी की मांग करते हुए मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा।
नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गैर जिम्मेदाराना रवैये एवं अधिकारियों पर नियंत्रण न होने के कारण अस्पतालों में लूट-खसोट, आपात स्थिति में इलाज न मिलना, रेफरल सिस्टम, गर्भवती माताओं की इलाज न मिलने से हो रही मौत, खराब मशीनें, स्टाफ की कमी, दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती न होने आदि तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर हाल ही में मा. उच्च न्यायालय ने जिस प्रकार कठोर टिप्पणी और कार्रवाई की है, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। इसलिए नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
नेगी ने आगे कहा कि विगत कुछ माह से जिस प्रकार स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हैं और विभागीय मंत्री का अस्पतालों पर कोई नियंत्रण नहीं है, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों द्वारा की जा रही लूट-खसोट, आयुष्मान के मरीजों से बीमारी के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलना, फर्जी बिलों का खेल, आपात स्थिति में बाह्य मरीजों को आईसीयू/वेंटिलेटर की सुविधा न मिलना आदि तमाम अव्यवस्थाओं ने स्वास्थ्य मंत्री की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज न मिलने के कारण मौतों में भी पिछले कुछ समय में भारी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री की मौज-मस्ती तथा ढीली पकड़ के कारण मा. उच्च न्यायालय लगातार अधिकारियों को अव्यवस्थाओं पर तलब पर तलब कर रहा है। यही हाल उन सभी विभागों का है, जो धन सिंह रावत के पास हैं।
मोर्चा ने सरकार से मांग की है कि ऐसे विफल व गैर जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
घेराव/प्रदर्शन में — मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, ठा. भाग सिंह, हाजी असद, रूपचंद, सलीम मुजीब रहमान, पछवादून अध्यक्ष अमित जैन, सरोज गांधी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, वाहिद कुरैशी, मंगला चौधरी, अकरम सलमानी, जयपाल सिंह, परवीन, नरेंद्र तोमर, मान चंद्र राणा, मनोज राय, नाज़िर, यूनुस, जयकृत नेगी, बिल्लू गिल्बर्ट, मंगत साहू, कुंवर सिंह नेगी, विनय गुप्ता, भीम सिंह बिष्ट, प्रकाश पाठक, महेंद्र भंडारी, टीकाराम उनियाल, जगदीश रावत, गुलफाम, अरविंद साहनी, अशोक गर्ग, परिमल गोस्वामी, निशा खातून, गोविंद नेगी, दिनेश राणा, गफूर, रहबर अली, प्रमोद शर्मा, नसीम, सफीक पांडे, सियाराम बिष्ट, नरेश ठाकुर, गुलफाम, श्रवण गर्ग, परवेज, नसीम, सायरा बानो, विनोद जैन, भगत सिंह, निर्मला देवी, नानक सिंह, इमरान, शेर सिंह चौधरी, खुशनुदा, भजन सिंह नेगी, नरेंद्र तोमर, रईस, जाबिर हसन, इमरान, मनीष कुमार, सलीम मिर्जा, बुशरा, हिमांशु राठौर, भूरा, क्रिस्टीना, रईस, अरविंद कुमार, रहमान, संध्या गुलरिया, रामशरण, सुनील कुमार मौजूद रहे।

