भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले जननेता थे भुवन चंद्र खंडूरी : हरीश नारंग
देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
महासभा के प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि खंडूरी एक सच्चे जनहितैषी नेता थे, जिन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई और ईमानदार राजनीति की मिसाल कायम की।
उन्होंने कहा कि भले ही मेजर जनरल बीसी खंडूरी आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका शौर्य, उनकी कार्यशैली और जनसेवा की भावना सदैव लोगों का मार्गदर्शन करती रहेगी। महासभा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हुए उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राकेश ओबेरॉय, मन्नू कोचर, अनिल मारवाह, नीरज कोहली, आशीष नागरथ, गोपाल पुरी, राजू गुलाटी, सतीश कपूर, देवेंद्र पाल मोंटी, संतोष नागपाल, सचिन सोंधी एवं गिरधर गोपाल लूथरा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

